आज के समय में सभी लोगों की शादीशुदा जिंदगी में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी होती है और इसके कारण तलाक के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। आप लोगों ने कई बड़े स्टार के तलाक के बारे में सुना होगा उनके पास बहुत पैसा होने के बाद भी वह उनका रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। शादीशुदा जिंदगी में पैसों की समस्या नहीं होती कई बार ऐसे कारण भी होते है जो पति—पत्नी को अलग होने के लिए मजबूर कर देते है अगर आप तलाक जैसी परेशानी को अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए दूर करने के लिए कुछ ऐसी बातों का ख्याल रखना होगा जो आप दोनों को हमेशा एक साथ रखेगी।
Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video
कई लोगों को लगता है कि तलाक जैसी घटना शादी के कुछ साल बाद ही होती है अगर उनकी शादी को 10 से 20 साल हो गए है तो अब तलाक नहीं हो सकता। लेकिन ऐसी गलतफहमी रखने वालों को लोगों को बताने चाहते है कि कई लोगों ने शादी के 15 साल बाद सबसे ज्यादा तलाक लेने का फैसला किया है और इसके कई कारण है जो आपके लिए जरूरी है।
अफेयर
आज के समय में तलाक का सबसे बड़ा कारण अफेयर को माना जा रहा है और इसमें अफेयर पति या पत्नी किसी का भी हो सकता है। अगर तलाक के सभी मामलों पर अध्यन किया जाए तो 90 प्रतिशत की वजह अफेयर ही बना है। आपको अपने पार्टनर के साथ पूरी तरह से वफादार होना होगा अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको भी तलाक का सामना करना पड़ सकता है।
दूर रहना
शादी के बाद कई लोग अपनी नौकरी और व्यापार के कारण अपने पार्टनर से दूर रहना शुरू कर देते है। इस कारण आपके पार्टनर को लगता है कि आप उसको समय नहीं दे पा रहे है तो वह किसी दूसरे के साथ करीबी रिश्ता बनाना शुरू कर देता है और धीरे—धीरे यह तलाक की नींव मजबूत हो जाती है। आपको अपने काम के साथ अपने साथी को भी ज्यादा समय देना होगा ताकि उसको इस बात का एहसास नहीं हो की आप उससे दूर रहते हैं।
विचार नहीं मिलना
शादी के बाद पति—पत्नी को लगता है कि उनके विचार अभी नहीं मिल रहे है लेकिन समय बितने के साथ उनके विचार मिलने शुरू हो जाएंगे। लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है और दोनों के मध्य झगड़ा होना शुरू हो जाता है और देखते ही देखते बात तलाक तक पहुंच जाती है।
हिन्दू संगठन ने किया Bikni Girl का विरोध, Archana Gautam जीत जाएंगी तो गर्दन कटवा लेंगे
जबरदस्ती शादी
कई लोगों को परिवार की खुशी के लिए अपनी मर्जी के खिलाफ शादी करनी पड़ती है और बाद में उनको इस बात की गलती का एहसास होता है। लेकिन बहुत देर हो जाती है तो वह तलाक लेने का फैसला करते हैं।
