पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते है लेकिन कई बार यह झगड़ा दोनों को हमेशा के लिए अलग कर देता है। पति और पत्नी की यह कहानी भी ऐसी है जिसमें एक पत्नी को 6 साल बाद अपना पति तो मिला लेकिन वह दूसरी पत्नी के साथ मौज मस्ती कर रहा था।
Pawri Girl पर भड़क रहे हैं पाकिस्तानी!
यह वीडियो वायरल हो रहा है जो आजमगढ़ इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स महिलाओं के साथ मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है और महिलाएं भी गुस्से में दिख रही है। इनके झगड़े को शांत करने के लिए होमगार्ड भी प्रयास कर रहे लेकिन इनके गुस्से के आगे वह भी बेबस नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो में पीले रंग के कपड़े पहने दिख रही महिला की शादी 6 साल पहले वीडियो में दिख रहे शख्स से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे छोड़कर दूसरी शादी करके रहने लग गया। लेकिन उसकी पत्नी उसकी 6 साल से तलाश करती रही लेकिन उसे पता चला कि उसने पति ने दूसरी शादी कर ली है।
जब परिवार को इस बात का पता चला कि वही व्यक्ति दीवानी कचहरी में आया हुआ है तो विवाहिता अपनी बच्ची और मायके वालों के साथ दीवानी कचहरी जा पहुंची और पति पर हमला बोल दिया। उसकी बेटी और वह किसके साथ रहेगी और इसी बात को कहते हुए अपने पति पर हमला बोल दिया। पत्नी और पति का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा है और बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने अपनी तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
