अवैध संबंधों की घटनाएं इतनी तेजी से बढ़ रही है कि इनके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए है। ऐसा ही एक मामला बिहार के कैमूर में देखने को मिला है। जहां एक पत्नी ने अपनी पति को उसकी प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पति और प्रेमिका ने मिलकर अपने रास्ते में आ रही पत्नी को ठिकाने लगाने की सोच ली।
सभी Hindu एक हो जाओ, हथियार उठाओ, हिंदुओं को भड़काने वाला Video Viral
यह घटना कैमूर के मोहनिया की बताई जा रही है जहां पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद भाग गया। मृतक महिला का पिता इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों हत्या की बात कबूल कर ली है। ओम शंकर की पत्नी पुनीता अपने पति के अवैध संबंध से परेशान थी और इसके कारण दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ है। पत्नी ने कहा कि वह अपने परिवार से ज्यादा उसकी प्रेमिका की चिंता करता था। उसने कई बार दोनों को साथ साथ पकड़ा है लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना।
उसके बाद पति और प्रेमिका ने इस हत्या की साजिश रची। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है की कोई अपनी ही पत्नी की हत्या कैसे कर सकता है। इस घटना का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
