Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

तीसरे टेस्ट में कोहली की वापसी ने बढ़ाई चिंता, सीरीज ​जीतने का अंतिम मौका

खेल जगत
तीसरे टेस्ट में कोहली की वापसी ने बढ़ाई चिंता, सीरीज ​जीतने का अंतिम मौका

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच केपटाउन में 11 जनवरी से खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीता तो दूसरे मैच में अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारतीय टीम को अंतिम मैच में विराट के आने से फायदा मिलेगा तो दूसरे तरफ प्लेइंग इलेवन को लेकर परेशानी बढ़ेगी। 

लड़कियों का लॉयल्टी टेस्ट, कहीं वो बॉयफ्रेंड को धोखा तो नहीं दे रही!,Video

केपटाउन टेस्ट में विराट कोहली के नहीं होने से केएल राहुल ने टीम इंडिया की कप्तानी संभाली थी लेकिन टीम को हार मिली तो सवाल खड़े हुए कि जब रहाणे मैच खेल रहे थे तो उनको कप्तानी देना ज्यादा फायदेमंद होता। विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे तो प्लेइंग इलेवन से रहाणो या हनुमा को बाहर बैठना होगा। विराट के पास यह अंतिम मौका होगा कि अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रच सके।

Corona Vaccine की तीसरी डोज की शुरूआत, जानिए किसको लगेगी डोज!,Video

हनुमा विहारी को कोहली के नहीं होने पर शामिल किया था और उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और इसी वजह से उनको अंतिम मैच में मौका देने की बात हो रही है। पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में नाबाद 40 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत की लाज बचाई और केपटाउन टेस्ट के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। 


रहाणे ने 78 गेंदों पर आठ चौकों एवं एक छक्के की बदौलत 58 रन की पारी खेली तो पुजारा ने 86 बॉल पर 10 चौकों की मदद से 53 रनों की पारी खेली थी। दोनों ने 111 रनों की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। इस कारण टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का मौका दे सकता है।