आईपीएल 2022 का सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इससे पहले CSK ने अपना कप्तान बदल दिया है। CSK की कमान संभाल रहें धोनी की जगह रविंद्र जड़ेजा को कप्तान बनाया गया है। धोनी 14 साल से CSK की कप्तानी कर रहे थे और इस बार लग रहा था कि वह कप्तानी नहीं करेंगे और मैच शुरू होने से 2 दिन पहले ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात का ऐलान किया कि महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह जडेजा को कप्तान बनाया गया है। 14 साल में माही की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब जीता है और उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा अच्छा रहा है। चेन्नई ने इस बार जडेजा और धोनी समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था लेकिन जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में और धोनी को 12 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बात से साफ हो गया था कि इस बार जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।
चेन्नई के लिए धोनी ने 213 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 130 मैच में जीत दिलाई है। इस सीजन का पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा। जडेजा की कप्तानी में टीम 5वीं बार खिताब जीतने के लिए मैदार में उतरेगी।
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद इस बात की चर्चा तेज होने लगी है कि इस सीजन के बाद धोनी संन्यास लेंगे और धोनी का आखिरी सीजन होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास धोनी पहले ही संन्यास ले चुके है और अब IPL से भी संन्यास ले सकते हैं।
