आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट!
केएल राहुलपंजाब किंग्स ने इस बार केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। इसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अपने पास रखने के लिए आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगा सकती है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस बार राहुल को 20 करोड़ की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।
जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्सराजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा ऑर्चर और बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है और इस बार इन दोनों खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा खर्च किया जा सकता है। इनको अपने साथ जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी एड़ी चोटी का जोर लगाएगी।
हार्दिक पंड्या और इशान किशनमुंबई इंडियंस ने इशान किशन और हार्दिक पंड्य रिलीज कर दिया। मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी इन दोनो को मोटी रकम देकर टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी।
इन खिलाड़ियों पर भी बरसेगा पैसादीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना पर भी जमकर पैसा बरस सकता है।
