टेस्ट मैच में भारत की सबसे बड़ी जीत1. न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की है।2. साउथ अफ्रीका को 337 रनों से हराकर दूसरी बड़ी जीत हासिल की है।3. न्यूजीलैंड को 321 रनों से हराकर तीसरी बड़ी जीत हासिल की है।
घरेलू मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड1. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पिछले 8 मैचों में ये 7वीं जीत हासिल की है।2. कप्तान कोहली की न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में लगातार चौथी हासिल की है।3. भारत ने अपनी सरजमीं पर की लगातार 14वीं सीरीज जीतकर नया इतिहास रचा है।
एजाज पटेल ने बनाया विश्व रिकॉर्डभारत के खिलाफ दूसरे मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल ने 10 विकेट लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक पारी में 10 विकेट लेने वाले वह दुनिया की तीसरे खिलाड़ी बन गये है।
मंयक की रिकॉर्ड पारीभारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड की स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के आगे टिक नहीं पा रहे थे तो वहीं मयंक अग्रवाल ने पहली पारी में 150 रनों की पारी खेली तो दूसरी पारी में अर्धशतक लगाकर टीम की जीत पक्की कर दी।
भारतीय गेंदबाजों का जलवाएजाज पटेल के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई भी कीवी बल्लेबाज नहीं टिक सका। दोनों पारियों में स्पिन गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिये पहली पारी को 62 रनों पर समेट दिया तो दूसरी पारी को 167 रन पर समेट कर टीम को शानदार जीत दिला दी।
