लेकिन इसके बाद कीवी बल्लेबाज को अक्षर पटेल के सामने घुटने टेक दिये और अक्षर ने 5 विकेट अपने नाम किये। भारत के पास 55 रनों की बढ़त है लेकिन दूसरी पारी की शुरूआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही और काइल जेमीसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा की जगह केएस भरत विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अक्षर और अश्विन का कमाल
अक्षर पटेल के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों बेबस नजर आये और अक्षर ने रॉस टेलर को (11), हेनरी निकोल्स (2), टॉम लाथम (95), टॉम ब्लंडेल (13) और टिम साउदी (5) पर चलता किया। अक्षर ने 5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक कैलेंडर ईयर में पांच बार एक पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
अश्विन ने पहली पारी में न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाजों को चलता किया है। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दोनों टीमें:
IND: शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
NZ: टॉम लाथम, विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, टिम साउथी, एजाज पटेल, काइल जेमीसन, विलियम सोमरविले।
