न्यूजिलैंड—भारत के गेंदबाज का जलवापहली पारी में न्यूजिलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज ने 10 विकेट लेकर नया इतिहास रचा दिया। इसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुये कीवी टीम को महज 62 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय टीम के अश्विन ने 4, मोहम्मद सिराज ने 3, अक्षर पटेल ने 2 और जयंत यादव ने एक विकेट लेकर अपना जलवा बिखेर दिया है।
300 रनों की बढ़त62 रन पर कीवी टीम को ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम को 250 रनों की बढ़त मिल गयी थी। इसके बाद दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरे मयंक और पुजारा ने अच्छी शुरूआत की है और अभी 3 दिन का खेल बचा है। इस पिच पर बल्लेबाजी करने में परेशानी हो रही तो गेंदबाजों को फायदा मिल रहा है।
भारतीय टीम जीत के ओरदूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है और अभी 3 दिन का खेल बचा है। अगर बारिश नहीं होती है तो टीम इंडिया की जीत पक्की होती नजर आ रही है। यह खेल चौथे दिन ही खत्म हो सकता है।
