Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

  ईरान से उठी हिजाब की आग पंहुची भारत!

देश विदेश
  ईरान से उठी हिजाब की आग पंहुची भारत!

 विरोध में झुलस रहें ईरान की आग की लपटें अब भारत तक पहुँच चुकी हैं उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की एक महिला ने अपने बाल काटकर ईरानी महिलाओं को समर्थन दिया है ईरान में हिजाब की क्रांति को लेकर लाखों लोग सड़क पर प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर गए हैं और विरोध-प्रदर्शन बरकरार नज़र आ रहा है, धीरे – धीरे ईरानी महिलाओं के समर्थन में दुनियाभर की महिलाएं सामने आ रही हैं अब भारत में भी इस आंदोलन की चिंगारी पहुंच गई है |

Invest Rajasthan समिट: Semiconductor पर दो राज्य भिड़ रहे, Rajasthan में लगाएं इंडस्ट्री- Gehlot


ईरानी महिलाओं का समर्थन देने वाली नोएडा की डॉ. अनुपमा भारद्वाज ने बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया | डॉ. अनुपमा का कहना हैं कि हम 21 वीं शताब्दीं में पहुंच चुके हैं और उसके बाद ऐसी घटना बहुत ही दुखी करती हैं बात किसी धर्म की नहीं बात महिला अधिकारों की है. भारत में भी महिलाओं के लिए कई समस्याएं हैं, जिन पर बात करने की जरूरत है और मेरे हिसाब से यह समय सबसे ठीक है उन्होंने कहा कि माहसा आमिनी के समर्थन उस विचार को अपनी ओर खीचता हैं जो धर्म और समाज के बाधाओं की बात कहकर महिलाओं का शोषण कर रहे हैं और उन्हें कमजोर साबित करते हैं ऐसे में वह महिला के अधिकारों का गला घोंट देते हैं.


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी हिजाब को लेकर ईरानी महिलाओं का समर्थन किया हैं | बेल्जियम की विदेश मंत्री और दो अन्य सांसदों ने भी ईरानी महिलाओं को अपना समर्थन देते हुए संसद में ही अपने बाल कटवाए हैं |