Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: दबंगों के खौफ के कारण पुलिस सुरक्षा में निकली IPS की बिंदोरी, जानें पूरी कहानी

आपणो राजस्थान
राजस्थान: दबंगों के खौफ के कारण पुलिस सुरक्षा में निकली IPS की बिंदोरी, जानें पूरी कहानी

जयपुर जिले के शाहपुरा में स्थित भाबरू थाने का ग्राम भगतपुरा इन दिनों बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चर्चा का कारण  जयसिंहपुरा निवासी आईपीएस सुनील कुमार धनवंता की बिंदौरी को भारी पुलिस बल और प्रशासन के जाब्ते की मौजूदगी में निकालाने को लेकर हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस गांव में पहले भी दलित दूल्हों की बिंदौरी निकालते समय मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी है। इसी वजह से पुलिस प्रशासन ने गांव को छावनी में बना दिया और इसके बाद बिंदौरी निकालकर पुलिस ने दबंगों के हौसले पस्त कर दिए।

बिंदोरी के समय  एडीएम, एसडीएम सहित कई बड़े आला अधिकारी गांव में रहे और शाम को पुलिस सुरक्षा में आईपीएस दूल्हे की बिंदौरी निकाली गई। 

आईपीएस धनवंता की 18 फरवरी को शादी होगी। बिंदोरी के समय दलित दूल्हों के साथ मारपीट के घटनाएं कई बार हुई है और इसके कारण पुलिस प्रशासन के साथ कानून व्यवस्था की पोल खुली थी। इस प्रकार की घटनाएं होना पूरे समाज के लिए शर्म की बात है जो इस प्रकार की सोच रखते हैं।