हर दिन पुलिस किसी ना इलाके में देह व्यापार का भाड़ाफोड कर रही है लेकिन इन पर कठोर कानुनी कार्यवाही नहीं होने के कारण जेल से रिहा होते वापस अपने काम में लग जाते हैं। कुछ घटनाओं के बाद तो इस बात को खुलासा हुआ है कि आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर कार्ल गर्ल की पूरी जानकारी भेज दी जाती है और आपकी पंसद के हिसाब से आपको पैसे देने पड़ते हैं। इसमें ग्राहकों को पुलिस के पकड़े का डर भी नहीं रहता है और अपनी पंसद की लड़की मिल जाती है।
कई घटनाओं में तो पैसों की मांग को लेकर ब्लैकमेल की बात भी सामने आती है जिसके कारण हत्या तक हो जाती है। राजधानी की कई बड़ी होटलों में इस प्रकार का काम बिना किसी रोकटोक के हो रहा है। ऑनलाइन के जमाने में जिस्मफरोशी का धंधा इतनी तेज गति से बढ़ गया है कि विदेशी लड़कियों को भी इसमें शामिल किया गया है।
राजधानी के कई पॉश इलाकों में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कारोबार अपनी जड़े जमा चुका है। देह व्यापार एक प्रकार का अपराध लेकिन इससे जुड़े लोग इसको अपनी मोटी कमाई का धंधा बना लिया है। इसमें शामिल लड़कियां भी कम समय में महंगे शोक करने और आलिशान जिंदगी का ख्वाब पूरा करने के लिए जिस्मफरोशी में उतर रही है।
अगर राजधानी में देह व्यापार का कारोबार इसी तहर से फैलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब शहर के कई इलाक रेड लाईट के नाम से मशहुर हो जाएंगे। समय रहते इस कारोबार की जड़े काटनी होगी इसके लिए पुलिस के साथ आमजन को भी जागरूक होने की जरूरत है। वह अपने आस—पड़ौस में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि होने पर बिना देर किये पुलिस को सूचना दे ताकि आपका एरिया बदनाम नहीं हो।
