Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET: भावी अध्यापकों की जिंदगी बर्बाद करने में शिक्षक का हाथ, 2 करोड़ में खरीदा रीट का पेपर 

आपणो राजस्थान
REET: भावी अध्यापकों की जिंदगी बर्बाद करने में शिक्षक का हाथ, 2 करोड़ में खरीदा रीट का पेपर 

रीट भर्ती 2021 से प्रदेश को लगभग 30 हजार से ज्यादा भावी शिक्षक मिलने से पहले ही सेकंड ग्रेड शिक्षक उदाराम रीट का पेपर आउट करवाकर उनका भविष्य बर्बाद कर दिया। रीट भर्ती का पेपर आउट को लेकर एसओजी ने बड़ा खुलाया किया है और पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के बाद सेकंड ग्रेड शिक्षक उदाराम विश्नोई का नाम उजागर किया है।

शिक्षा संकुल से ही आउट हुआ था रीट का पेपर, किरोड़ी के दावों पर लगी मुहर

पेपर लीक करने के लिए उनको सवा दो करोड़ की पहली किश्त मिली थी। बताया जा रहा है कि पेपर मिलने के बाद उदाराम ने अपने पड़ोसी भजनलाल व एक अन्य को पेपर दिया। इसके बाद इन लोगों ने कई लोगों को पेपर उपलब्ध करवाया। आरोपी उदाराम पहले भी कई परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले में शामिलल था और इसी वजह से 2015 में शिक्षा विभाग ने निलंबित भी कर दिया था।

लेकिन बहाल होकर उदाराम नौकरी करने के साथ पेपर लीक का काम करना नहीं छोड़ा। आरोपी उदाराम विश्नोई  सेकंड ग्रेड शिक्षक के तौर पर सरकारी स्कूल में कार्यरत है जो अब एसओजी की गिरफ्त में हैं।  पेपर लीक मामलों को लेकर जालोर का नाम सबसे पहले आता है और इसी वजह से अब कई परीक्षाओं के सेंटर भी सरकार ने जालोर जिले में देना बंद कर दिया हैं।


पेपर लीक को लेकर अब छात्र परेशान है कि उनका क्या होगा जो लोग पेपर लेकर नौकरी लगेंगे उनकी पहचान कैसी होगी अगर सरकार भर्ती का कैंसिल करती है तो उनकी मेहनत बेकार जाएगी। भावी शिक्षको ने कहा कि अगर शिक्षक के पद तैनात उदाराम ऐसा काम कर सकता है तो शिक्षको पर कोई विश्वास नहीं करेगा।

10वीं पास के लिए सेना में निकली बंपर भर्ती, अंतिम तिथि बहुत नजदीक

उदाराम का परिवार अभी भी बीपीएल में चयनित है और परिवार में पिता और भाई खेती से अपना गुजारा चला रहे हैं लेकिन उदाराम पेपर लीक मामले में गिरफ्त हो चुका है। सरकार को ऐसे लोगों सख्त कार्यवाही करते हुए उनकी नौकरी हमेशा के लिए खत्म कर देनी चाहिए।