Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सुरक्षित सेक्स और कंडोम के फायदों के बारे में बता रही है ये फिल्म,बच्चे नहीं देखें

फिल्मी फीवर
सुरक्षित सेक्स और कंडोम के फायदों के बारे में बता रही है ये फिल्म,बच्चे नहीं देखें

भारत में सेक्स और कंडोम जैसे शब्दों को लेकर आज भी लोगों की मानसिकता पूरानी है और इसी वजह से ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से कई प्रकार की बाते की जाती है। लेकिन इस प्रकार की सोच को बदलने के लिए कई फिल्मे बनती है लेकिन इसको लेकर भी लोग इसे गलत बताते है। लेकिन इन दिनों फिल्म जनहित में जारी को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है।

Perfume के विज्ञापन देते है गैंगरेप को बढ़ावा!

10 जून को नुसरत भरूचा की फिल्म जनहित में जारी रिलीज होने जा रही है और इस फिल्म नुसरत ने एक आम लड़की का रोल किया है। इस फिल्म से वह रूढ़िवादी और कट्टर समाज को नई और जरूरी शिक्षा दे रही है। फिल्म में नुसरत ने शादी और करियर में से अपने करियर को चुना है। इसके बाद वह एक कंपनी में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की जॉब ले लेती है और गांव में कंडोम बेचने का काम करती है।

 

इसके बाद वह शादी करती है लेकिन ससुराल वालों को ये नहीं पता है कि उनकी बहू कंडोम बेचने का काम करती है। वह फिल्म में सेफ सेक्स के लिये मर्दों को कंडोम इस्तेमाल करने के लिए कहती है तो कई लोग इसको लेकर सवाल खड़े करते है। लेकिन अंत में वह अपनी शादी बचाने के लिये कंडोम बेचना बंद कर देती है।