इस पत्र में उन्होंने कहा है कि यह रैली सही लेकिन मौजुदा हालात ऐसे बन गये है जिसे ध्यान में रखते हुए इस रैली को स्थगित करना ठीक होगा। एक तरफ तो कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है और सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन के कारण पार्टी को रैली स्थगित करनी चाहिए।
जयपुर में ओमिक्रॉन के कई मामले तेजी से बढ़े है तो लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीडीएस बिपिन रावत और सेना के 13 अफसरों की शहादत के कारण पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो हमें रैली करने का विचार थोड़े समय के लिये टाल देना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस रैली को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और रैली स्थगित होती है तो उन्हें फिर से रैली की तैयारियों में खर्चा करना होगा।
