फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के हिंदी वर्जन ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिलीज के पांचवें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसस पहले सबसे तेज 200 करोड़ की कमाई करने का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के नाम था। ‘बाहुबली 2’ ने सात दिन में 200 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने रिलीज के 4 दिन के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
सभी Hindu एक हो जाओ, हथियार उठाओ, हिंदुओं को भड़काने वाला Video Viral
‘केजीएफ 2’ हिंदी ने रिलीज के पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 46.79 करोड़ रुपये, शनिवार को 42.9 करोड़ रुपये और रविवार को करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। सोमवार को लगभग 22 करोड़ रुपये की नेट कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है। इससे पहले फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने हिंदी में कुल 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे और 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में सात दिन लगे थे।
सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ चार दिन में ही 180.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन केजीएफ 2 ने इन सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन चार दिन में ही कुल 540 करोड़ के पार चला गया है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अभी कम होने का नहीं ले रही है और आने वाले दिन में फिल्म महज 10 दिन में 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
केजीएफ 2 को 10,000 स्क्रीन्स पर उतारा गया है जिसमें इसके 50,000 से अधिक शो पहले दिन दिखाए गए हैं। फिल्म को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देश भर में रिलीज किया गया है। फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, मालविका अविनाश, प्रकाश राज और जॉन कोकेन दमदार भूमिकाओं में नजर आए है।
