पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने यक फैसला किसानों के भले के लिये किया था लेकिन वह किसानों के बड़े वर्ग को लाख कोशिशों के बाद भी समझाने में नाकाम रहे हैं। पीएम के इस फैसले पर विपक्ष के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पीएम मोदी का आभार जताते हुए किसानों की जीत पर खुशी जताई है।
बॉलीवुड जगत के कई स्टार जैसे सोनू सूद, तापसी पन्नू और रिचा चड्ढा समेत कई लोगों ने कृषि कानूनों पर खुशी जताते हुए अपने विचार शेयर किये है तो कंगान इस फैसले का विरोध किया है।
सोनू सूद ने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए किसानों का शुक्रिया जिन्होंने शांति से विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करवाया है। इस फैसले के बाद किसान अपने घर लौट जाएंगे।
एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने कहा इस आंदोलन में कई किसानों की जान गयी लेकिन अंत में किसानों की जीत हुई।
कंगना रनौत ने मोदी सरकार के इस फैसले को अनुचित बताते हुए कहा कि संसद में चुनी हुई सरकार के बदले सड़कों पर लोगों ने कानून बनाना शुरू कर दिया तो यह एक जिहादी राष्ट्र की तरह है।
