Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गठिया रोग से बचने के लिए आज ही इन चीजों से बनाए दूरी, जानें इसके नुकसान

लाइफस्टाइल
गठिया रोग से बचने के लिए आज ही इन चीजों से बनाए दूरी, जानें इसके नुकसान

कई लोगों को कम उम्र ऐसी बीमारियां हो जाती है जो उनको पूरी जीवन परेशान करती हैं और इन बीमारियों में से गठिया बीमारी सबसे खतरनाक है। यह बीमारी किसी भी उम्र हो सकती है और इससे बचने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देना होगा।

कुत्ते भौंकते रहते हैं, Tikait 2 कौड़ी का आदमी, Modi के मंत्री के बिगड़े बोल!

गठिया के कारण आपके ज्वॉइंट्स और पैर के अंगूठे में ज्यादा परेशानी होती है। गठिया के दर्द के कई बार लक्षण नजर नहीं आते है जिसके कारण यह बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। गठिया की समस्या होने पर व्यक्ति को चलने फिरने में भी बढ़ी परेशानी होती है।


बताया जाता है कि यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ती है। यूरिक एसिड टूटकर यूरिन के रास्ते बाहर निकलता है और जब यह शरीर से सही तरह से बाहर नहीं निकल पाता है तो गठिया की समस्या के रूप में जमना शुरू हो जाात है। इससे बचने के लिए आपको रेड मीट के सेवन से दूरी बनानी होगी। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से गठिया की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।मोटापे से पीड़ित लोगों में भी गठिया होने का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।