Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

घर पर बॉलीवुड के इन गानों के साथ पूरा करे अपना वर्कआउट फ़िटनेस रूटीन

लाइफस्टाइल
घर पर बॉलीवुड के इन गानों के साथ पूरा करे अपना वर्कआउट फ़िटनेस रूटीन

आज के समय में सभी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं वर्कआउट करना बोरिंग लगता हैं अगर ऐसे में आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो हम आपको एक्सरसाइज करने का एक मजेदार तरीका बताते हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक रहते हैं, ऐसे में वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं और अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते हैं।

आदिपुरुष में हनुमान जी के रोल पर भड़के MP के होम मिनिस्ट

अपने पसंदीदा सितारों को देखकर फैंस भी फिट होने की इच्छा रखते हैं, लेकिन कई बार कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में उतना मजा नहीं आता, जितना उन्हें दूसरी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने में आता है। यही वजह है कि कई लोग डांस को ही अपने एक्सरसाइज रूटीन में फॉलो करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही गाने लेकर आए हैं, जिन पर डांस करके आप अपने एक्सरसाइज रूटीन को मजेदार बना सकते हैं।


नगाड़ा संग ढोल बाजे है शानदार
यह गाना सिर्फ गरबा या डांडिया करने के लिए नहीं है। इस गाने के डांस स्टेप्स इस तरीके के हैं कि अगर आप उन्हें फॉलो करेंगे तो पैर और कमर का वर्कआउट बहुत ही शानदार तरीके से होगा।

ले गई ले गई के शानदार स्टेप्स
इस गाने में फुटवर्क, वेस्ट मूवमेंट, स्ट्रेच और बॉडी के विभिन्न हिस्सों के वर्कआउट करने के लिए आसान से स्टेप्स हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप गाने का मजा उठाने के साथ ही फिटनेस पर भी ध्यान दे सकते हैं।

डांस पे चांस के स्टेप्स बिगिनर्स के लिए परफेक्ट
यह गाना बिगिनर्स के लिए काफी बढ़िया है। गाने के लिरिक्स के साथ ही इसके स्टेप्स भी आसान और बढ़िया हैं, जिन्हें आप अपने वर्कआउट के साथ आराम से कर सकते हैं। ऐसे में इसे अपने इंटेन्स डांस वर्कआउट में शामिल कर आप फिट हो सकते हैं।

बैलेंस के लिए करें आहूं आहूं
यह गाना आपके पूरे रूटीन के लिए सबसे बढ़िया है। इससे आपको फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस मिलेगा, जो सबसे अच्छा है। ऐसे में इस गाने पर जुम्बा करना भी बेहतर साबित होगा।

इट्स द टाइम टू डिस्को पर परफेक्ट कार्डियो
इस गाने के स्टेप्स बहुत आसान हैं और उन्हें याद करना भी मुश्किल नहीं है। यह गाना जितना मजेदार है, उतना ही इस पर डांस करना भी होगा। इसमें आप जम्पिंग और ट्विस्टिंग करते हैं, जो आपका वर्कआउट सेशन भी करा देता है।