Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लक्ष्मी जी और गणेश जी की फोटो लगाने पर बदलेगी देश की अर्थव्यवस्था- केजरीवाल

रेसिपी
लक्ष्मी जी और गणेश जी की फोटो लगाने पर बदलेगी देश की अर्थव्यवस्था- केजरीवाल

भारतीय करंसी पर लक्ष्मीजी और गणेशजी की तस्वीर लगाने की मांग करने के बाद दिल्ली के सी. एम. अरविंद केजरीवाल के बयान पर राजनीति और भी तेज हो गई है. केजरीवाल के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि नोटों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाई जानी चाहिए उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि एक तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और वहीँ दूसरी तरह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की फोटो होनी चाहिए. इसी बयान को लेकर कांग्रेस में सियासत और भी तेज हो गयी हैं

बरसा Virat का बल्ला...दी Pakistan को मुंहतोड़ शिकस्त


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नोटों पर लक्ष्मीजी और गणेशजी की फोटो लगाई जाए वहीँ इस बयान पर उन्हें कई नेताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से मांग की थी कि नए नोटों पर लक्ष्मीजी और गणेशजी की तस्वीर लगाने से भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी और डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट भी रूक जाएगी, विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने राजनीतिक पलटवार हमला करते हुए कहा था कि केजरीवाल केवल हिंदूत्व की राजनीति कर रहे हैं। वहीँ कुछ ने कहा कि जब सांप्रदायिकता की बात आएगी तो नोटों पर लक्ष्मीजी और गणेशजी के फोटो होने के बाद नोट का अपमान भी हो सकता है।

​​​​​​​

कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को जबाब देते हुए पूछा कि नए सीरीज के नोटों पर अम्बेडकर की फोटो क्यों ना हो? उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि एक तरफ महान महात्मा गांधी और दूसरी तरफ डॉ. आंबेडकर जो कि अहिंसा, संविधानवाद के साथ भारतीय आधुनिक प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे।