अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने की घटनाएं आए दिन आती रहती है और इन घटनाओं को अंजाम देने में उनके परिचित या किसी रिश्तेदार का ही हाथ होता है। लेकिन बिहार से एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है जिसमें महिला ने MMS बनाने वाले लड़कों को मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि इस हत्या को अंजाम देने में लड़की के परिवार के लोगों ने साथ दिया है। मृतक का नाम रिकेश कुमार है जिसकी हत्या 4 मार्च को की गयी थी और पुलिस ने गहनता से जांच शुरू करी और आरोपी प्रेमिका का गिरफ्तार किया। पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक और लड़की रिलेशनशिप में थे और इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका की कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली थीं और वीडियो भी बना लिए।
पति का सिर काट मंदिर में रख आई पत्नी, सुनकर हो जाएँगे हैरान
लेकिन दोनों अलग हुए तो मृतक ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और वह अक्सर प्रेमिका को फोन करके बुलाता फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। लेकिन लड़के की इस आदत से लड़की परेशान हो गयी और उसने सारी बात घर वालों को बता दी। इसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार वालों को बताई और पंचायत में इस बात को लेकर चर्चा हुए लेकिन लड़का इससे बाज नहीं आया।
लड़की ने रिकेश को फोन कर अपने घर पर बुलाया और लड़का वहां पहुंचा तो परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से वार करना शुरू कर दिया उसके बाद उसे गोली मार दी। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
