Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

महाशिवरात्रि 2022: महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत 

धर्म
महाशिवरात्रि 2022: महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये काम, बदल जाएगी आपकी किस्मत 

भगवान शिव का सबसे बड़ा पवित्र दिन महाशिवरात्रि को माना जाता है और इस दिन पूजा करने का बहुत ही लाभ होता है। यह पर्व    फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस बार महाशिवरात्रि की पूजा 1 मार्च,2022 दिन मंगलवार को है। इस बार मंगलवार के साथ भगवान शिव का पर्व होने से बहुत ही अच्छे योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं महाशिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि..

प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video

शुभ मुहूर्त
1 मार्च को भगवान शिव की पूजा सुबह 4 बजकर से शुरू होकर शाम 5 तक, रात्रि की पूजा शाम को 6 बजे से शुरू होकर रात 12 बजकर तक है। शिवरात्रि में जो रात का समय होता है उसमें चार पहर की पूजा होती है.

महाशिवरात्रि की पूजा का समय 
1: पहले पहर की पूजा- 1 मार्च, 6:21 मिनट से रात्रि 8:24 मिनट तक 
2: दूसरे पहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 8:27 मिनट से 10: 32 मिनट तक 
3: तीसरे पहर की पूजा- 1 मार्च रात्रि 10:33 मिनट से सुबह 11 :39 मिनट तक 
4: चौथे प्रहर की पूजा- 2 मार्च सुबह 11:39 मिनट से 12:59 मिनट तक

पूजा विधि 
भगवान शिव को पंचामृत से स्नान करा कराएं और जल चढ़ाएं इसके बाद चंदन का टिका लगाए और पूरी रात्रि दीपक जलाएं।
बेलपत्र, भांग धतूर, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र जरूर चढ़ाए।
आरती करते समय ॐ नमो भगवते रूद्राय, ॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः मंत्र का जाप करते रहे।