थाने में Video बनाना अपराध है या नहीं? जाने क्या कहता है संविधान
महाराष्ट्र के चिंचली से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक माँ ने ममता को शर्मशार करते हुए अपने ही दोनों बच्चों का गला रेतकर उन्हे मौत के घाट उतार दिया और मासूम खिलखिलाती ज़िंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। जानकारी के मुताबिक महिला ने अपनी 4 साल की बेटी और 1 साल के बेटे की घर में रखे चाकू से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद आत्महया का प्रयास भी किया लेकिन पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोपी महिला के खिलाफ रबाले ठाणे में शिकायत दर्ज की गई है और आरोपी माँ का इलाज वाशी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
