मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन सूर्य देव की पूजा होती है। प्राचीन कथाओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं जिसे हम लोग मकर राशि में प्रवेश करना भी कहते है। इस दिन भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए जल्दी उठकर स्नान करने के बाद दान करते हैं। इस दिन लोग स्नान से कीसी प्रकार का भोजन नहीं करते हैं और महिलाएं इस दिन कुछ वस्तुंए दान करती है।
Vaccine Booster Dose के नाम पर Scam, खाली कर सकता है Bank Account,देखें Video
ज्योतिषाचार्यो के अनुसार मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त के अनुसार जो इंसान दान और स्नान करता है उसको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। अगर आप 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर से शाम के 5 बजे तक स्नान, दान और कुछ भी काम करेंगे तो वह बहुत ही अच्छा है। मकर संक्रांति के दिन अगर आप सुबह के 4 बजे स्नान करते है तो आप सभी प्रकार की पापों से छूटकारा पा सकते हैं।
इस काम को करने से बचे
1- मकर संक्रांति के दिन मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
2- इस दिन हरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए।
3- इस दिन गरीब लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए और किसी के साथ झगड़ा नहीं करना चाहिए।
4- इस दिन दान और स्न्नान करना नहीं भूलना चाहिए।
5- घर पर आए भीखारी को खाने के लिए जरूर कुछ देना चाहिए।
6- इस दिन महिलाएं किसी के साथ झगड़ा नहीं करें और दान करना नहीं भूले।
