Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मलेरिया होने पर आपको जल्द ठीक करेगा ये डाइट, जल्दी होगी रिकवरी

लाइफस्टाइल
मलेरिया होने पर आपको जल्द ठीक करेगा ये डाइट, जल्दी होगी रिकवरी

मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो एनोफिलीन मच्छरों के काटने पर फैलता है। इस बीमारी के कारण मरीजों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है और उसका चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपको इस परेशनी से बचना है तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना होगा जिसके कारण आप तेजी से रिकवर होने लग जाएंगे। मलेरिया होना काफी आम बात है और इसलिए यह खबर सभी के लिए बहुत जरूरी है।

मलेरिया के सामान्य लक्षण 
अगर आपको मलेरिया हो जाता है तो आपको जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपनी जांच करानी चाहिए। इसके सामान्य लक्षण के रूप बार-बार बुखार आना, लगातार सिर दर्द के साथ चक्कर आना, भूख नहीं लगना और उल्टी का मन होगा और थकान होगा।

दादी की कोख में अपने ही बेटे का बच्चा- जानें सच्चाई

मलेरिया की बीमारी होने पर आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना होगा। इसके लिए आप नारियल पानी और जूस का सेवन लगातार करना होगा।

मलेरिया बुखार में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए दाल, दूध, अंडे और मीट का सेवन ज्यादा मात्रा में करना होगा। इसके करने से आपको थकान की कमी नहीं होगी और आप जल्दी रिकवर होने शुरू हो जाएंगे।


फल और सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है और अगर आप मलेरिया के मरीज है तो आपको इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके लिए आप दिन में दोन बार संतरा, नींबू, पपीता और पालक का सेवन करें।

नोटः इस दौरान आपको दही, छाछ और ठंड़ी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा।