Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मलमास: एक महीने तक भूलकर भी नहीं करें कोई शुभ काम, नहीं तो होगा...

धर्म
मलमास: एक महीने तक भूलकर भी नहीं करें कोई शुभ काम, नहीं तो होगा...

हिन्दु धर्म में सब कार्य शुभ मुहूर्त के अनुसार किये जाते है और इसी वजह से हम आपको 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2022 तक सभी प्रकार के शुभ कार्यो पर रोक लग गयी है। शुभ कार्य नहीं करने की मुख्य वजह सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करना माना जाता है। जब सूर्य इस राशि में प्रवेश करता है तो एक महीने तक सभी शुभ कार्य बंद हो जाते हैं।

एक महीने के बाद यानी 14 जनवरी 2022 को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही फिर से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। इस एक महीने के दौरान आप किसी प्रकार का शुभ कार्य नहीं करे तो अच्छा होता है इस समय में कोई भी शुभ कार्य करें तो वह अशुभ माना जाता है। सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करता है तो खरमास लगता है और इस दौरान शादी-विवाह, सगाई, मुंडन और भवन निर्माण जैसे मंगल कार्य होने बंद हो जाते है।

 

पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और 14 जनवरी 2022 को निकलेगा। इस एक महीने के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करें। क्योंकि आम भाषा में इस एक महीने को मलमास का समय कहा जाता है और इसमें किया गया कोई भी शुभ काम आपको बर्बाद कर सकता है।

भुलकर भी नहीं करें ये काम

मुंडन संस्कार नहीं कराना चाहिए

विवाह नहीं करना चाहिए

बेटी या बहू की विदाई नहीं होनी चाहिए

गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए

मांस का सवेन नहीं करना चाहिए