Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस शख्स के प्यार में डूबी कई महिलाएं, रोमांस के लिए घंटों करती है इंतजार, देखें.. 

लाइफस्टाइल
इस शख्स के प्यार में डूबी कई महिलाएं, रोमांस के लिए घंटों करती है इंतजार, देखें.. 

फिल्मी दुनियां में एक व्यक्ति की 2 पत्नियां हो ये सब चलता है क्योंकि वो सिर्फ रील लाइफ है, लेकिन हकीकत में रीयल लाइफ में अगर कोई व्यक्ति बोले की उसकी एक से ज्यादा पत्नियां है और वो सब आपस में खुश रहती है ये असंभव सा लगता है, लेकिन अब हम आपकों एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिसकी 1-2 नहीं बल्कि 8 पत्नियां है, क्यों चौंक गए ना आप भी, जहां आपने अक्सर पति के अफेसर का पत्ता चलने पर पत्नी से लड़ाई झगड़े की खबरें सुनी होगी, वहीं ये खबर उसके बिल्कुल विपरीत है इस सख्स की सारी पत्नियां आपस में खुशी-खुशी रहती है।

पत्नी ने की पति की हत्या, कटे सिर को थैले में ड़ालकर पहुंची, VIDEO

एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है, इस शख्स का नाम ऑन्ग डैम सोरोट है जो थाईलैंड का रहने वाला है और पेशे से टैटू आर्टिस्ट है,  सोरोट एक टीवी शो में नजर आने के बाद चर्चा में आ गए. टीवी शो में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी 8 पत्नियां एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी तरह से रहती हैं और वे सभी एक "सामंजस्यपूर्ण पारिवारिक संबंध" साझा करती हैं. उनके इस इंटरव्यू को अकेले YouTube पर 30 लाख से अधिक बार देखा गया. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान सोरोट ने बताया कि वो किस तरह अपनी पत्नियों से मिले थे. सोरोट कहते हैं कि हर बार उन्हें पहली नजर में प्यार हुआ. 

Suicide करने जा रही हूं, बस चेहरा देख लेना ये कहते हुए Model ने लगा दी मौत की छलांग,देखें VIDEO

वो अपनी पहली पत्नी नोंग स्प्राइट से एक दोस्त की शादी में मिले थे. जबकि दूसरी पत्नी नोंग एल से उनकी मुलाकात बाजार में हुई थी. हैरानी की बात यह है कि नोंग एल सोरोट की पहली पत्नी के बारे में जानने के बावजूद उनके साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हो गई, सोरोट अपनी तीसरी पत्नी से अस्पताल में मिले थे, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी पत्नियों से मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और टिकटॉक पर हुई, इसके बाद मां के साथ धार्मिक स्थल जाते वक्त सोरोट की मुलाकात सातवीं पत्नी नॉन्ग से हुई और फिर आठवीं पत्नी नॉन्ग माई से वो छुट्टियों के दौरान मिले थे, 


जहां उनकी अन्य पत्नियां भी मौजूद थीं, दिलचस्प बात ये है कि उनकी सभी पत्नियां बिना मनमुटाव के एक साथ एक ही घर में रहती हैं. वे सभी ऑन्ग डैम सोरोट से बहुत प्यार करती हैं और उसे दुनिया का सबसे सज्जन आदमी मानती हैं। वहीं जब उनकी पत्नियों से पूछा गया कि उन्होंने शादीशुदा व्यक्ति से शादी करने का फैसला क्यों किया तो उनका कहना था कि वे "उसके प्यार में पागल थीं, महिलाओं ने इन अफवाहों को खारिज किया कि उन्होंने पैसे के लिए शादी की, देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेज टीवी।