Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, आप छोड़ दो बंद हो जाएंगे सारे केस

देश विदेश
मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप, आप छोड़ दो बंद हो जाएंगे सारे केस

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर हुई छापेमारी के बाद जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। इस कार्यवाही के बाद सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ से ऑफर दिया गया कि भगवा दल में शामिल हो जाएंगे तो सारे मामले बंद कर दिए जाएंगे। 

सुपरपावर की चाह में युवक बना हैवान 42 लड़कियों की कर दी हत्या!

सिसोदिया के घर पर आबकारी नीति  को लेकर सीबीआई की रेड पड़ी थी और इसके बाद डेप्युटी सीएम पर केस भी दर्ज किया गया था। सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए कहा मेरे पास भाजपा का संदेश आया है. जिसमें आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ तो सार केस बंद हो जाएंगे।

लेकिन मैंने साफ शब्दों में कह दिया महाराणा प्रताप का वंशज हूँ, राजपूत हूँ और भ्रष्टाचारियो के सामने कभी नहीं झुकूँगा। मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। सीबीआई  अब आगे की कार्रवाई कर सकती है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुकदमा लिखने से पहले राष्‍ट्रपति से मंजूरी ली थी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की इजाजत के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।  केंद्रशासित प्रदेश के विधायक की जांच करने के लिए राष्‍ट्रपति की अनुमति लेनी जरूरी होती है।