महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और इन घटनाओं में ज्यादातर आरोपी पीड़िता का कोई जानकार ही होता है। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हाल ही में राजधानी जयपुर में रिश्ते को तार-तार करने का एक मामला सामने आया है जिसमें एक धर्म भाई ने बहन का रेप कर दिया।
Film Dhakad के Boycott की मांग, आखिर Kangana से क्यों नाराज है Sushant singh rajput fans
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके धर्म के भाई ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार एक विवाहिता ने एक व्यक्ति को अपने धर्म का भाई बनाया था और इसके बाद वह उसके घर आने लग गया और 1 महीने पहले जब वह घर में अकेली थी, तो उस दौरान उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने यह बात किसी से नहीं बताने की धमकी दी और ऐसा किया तो जान से मार देगा।
इसके बाद आरोपी हर दिन पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लग गया लेकिन इससे परेशान होकर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया और उसने इसके बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता शास्त्री नगर थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पिछले 8 महीने से आरोपी पीड़िता के साथ दरिंदगी कर रहा है।
