प्रेम संबंधों को लेकर ऑनर किलिंग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है और इसके चलते राजस्थान में कई घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में राजधानी जयपुर में प्रेमी जोड़ों का दिनदहाड़े अपहरण करने की घटना का मामला शांत ही हुआ था कि उससे पहले अजमेर में एक प्रेमी के साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है।
अब Social Media पर खरीद सकते है हथियार
गेगल थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटी को भगाकर ले जाने वाले प्रेमी का पहले अपहरण किया और इसके बाद उसकी दर्दनाक रूप से नाक काट दी। इसके बाद अजमेर और नागौर थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
