हिन्दू धर्म में अमावस्या का दिन पूजा—पाठ और दान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है और इस बार यह 1 फरवरी को रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन का लोग सालभर इंतजार करते है और गंगा स्नान करने के साथ हमेशा के लिए अपने कष्ट दूर करने की प्रार्थना करते हैं। मोक्ष की प्राप्ति के लिए आपको इस दिन त्रिवेणी के संगम पर स्नान करना चाहिए।
Mobile ज्यादा Use करती थी बेटी, नाराज पिता ने बार-बार किया रेप
मौनी अमावस्या का महत्व
1. इस दिन गंगा या अन्य किसी नदी में स्नान करना चाहिए और प्रार्थना करनी चाहिए कि आपके जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाएं।
2. अगर आपके पास में नदीं नहीं है तो गंगाजल मिलाकर स्नान करके कष्ट से मुक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए।
3. स्नान के बाद सूर्य देव को विधिपूर्वक जल अर्पित करते हुए सुख, समृद्धि, सेहत एवं संतान के लिए प्रार्थना करें।
4. इन दिनों पितृरों को भोग लगाना चाहिए ताकि उनकी कृपा आप पर बनी रहें।
5. इस दिन पूजा और प्रार्थना के बाद दान जरूर करना चाहिए।
6. इस दिन बच्चों को खाना जरूर खिलाना चाहिए।
7. इस दिन आपके पितृ आपके घर में निवास करते है और उनको प्रसन्न करने के लिए आपको कुछ मीठा जरूर बनाना चाहिए।
