अपमान का बदला लेने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते है लेकिन कई बार वह अपमान करने वाले को मौत के घाट भी उतार देते है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट में देखने को मिला है जिसमें एक सहेली को अपनी ही सहेली का अपमान करना भारी पड़ गया। घटना महाराष्ट्र के चंद्रपुर का बताया जा रहा है जहां कुछ दिन पहले एक खेत में युवती की सिर कटी लाश मिली तो पूरे इलाके में दशहत मच गयी।
चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये
लेकिन पुलिस ने जांच करके इस हत्या को करने के कारणों पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्या के पीछे युवती की सहेली का हाथ जिसने अपमान का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी सहेली ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की है। आरोपी नाबालिग लड़की है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथी की तलाश की जा रही है।
पिछले दिनों खेत मे एक युवती की निर्वस्त्र हालत में सिर कटी लाश मिली थी और घटनास्थल पर चार्जर, चाबी और अंगूठी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच शुरू कर दी। मृतक लड़की अपने परिवार से अलग रहती थी इसी वजह से किसी ने उसकी मिसिंग होने की शिकायत दर्ज नहीं करवायी।
आरोपी लड़की ने बताया कि मृतका उसे आए दिन अपमानित करती थी और इसी का बदला लेने के लिए दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। मृतका को एक सुनसान जगह पर ले गई और गाला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद धारदार हथियार से सिर अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी लड़की का साथी फरार हो गया।
