Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मिर्ची बाबा: अय्याशी भरी जिंदगी, फोन में पोर्न फिल्में और मिलने आते थे बड़े-बड़े नेता

क्राइम
मिर्ची बाबा: अय्याशी भरी जिंदगी, फोन में पोर्न फिल्में और मिलने आते थे बड़े-बड़े नेता

विश्वास और आस्था के नाम पर भक्तों की आंखों में मिर्च झोंकने वाला वैराज्ञानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा इन दिनों जेल की हवा खा रहा हैंए महिला से दुष्कर्म के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचे मिर्ची बाबा के सितारे अब गर्दिश में आ गए हैं। दूसरों के दुख दूर करने का दावा करने वाला और दूसरों के आंसू पोंछने का दम भरने वाला मिर्ची बाबा फिलहाल खुद जेल में दहाड़े मार-मार कर रो रहा है, इस ढोंगी बाबा की पोल खुलते ही सारी हेकड़ी निकल गई है। पुलिस की मानें तो तंत्र.मंत्र के नाम पर मिर्ची बाबा अब तक ना जाने कितनी ही महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है।

जानलेवा गुस्सा युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, देखें Video

वैराग्यनंद गिरि उर्फ़ मिर्ची बाबा जिसका कल तक पूरे मध्य प्रदेश में नाम ही काफी थाए सियासी गलियारों में ऐसी पैठ बनाई थी कि सूबे का बडे से बडा सियासतदान बाबा के सामने हाथ बांधे खडा रहता था। लेकिन अब बाबा रेप के आरोप में ऐसे फंसे हैं कि सारी बाबागिरी हवा हो गई है। ऐशो आराम की जिंदगी से दूर सलाखों के पीछे एक-एक पल निकालना मुश्किल हो रहा है। मिर्ची बाबा ने रायसेन की रहने वाली जिस महिला से रेप किया उसे बाबा ने बच्चा होने की दवाई देने के बहाने मिलने बुलाया था। शिकायत में महिला ने बताया कि बाबा ने उसे पहले आश्रम के ग्राउंड फ्लोर पर कुछ दवाइयां और भभूत देते हुए ऊपर अपने कमरे में जाकर उसे खा लेने को कहा, जिन्हें खाने के बाद महिला का सिर चकराने लगा, उसे नशा सा होने लगा और फिर बाबा ने उसी हाल में महिला से रेप किया।

पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अब मिर्ची बाबा की एक.एक करतूत सामने आ रही हैण् मिर्ची बाबा के मोबाइल फोन से कई पॉर्न फिल्मों के क्लिप मिले है।  मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं, एमपी के कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा भी मिला हुआ था।


मिर्ची बाबा ने साल 2019 के लोकसभा चुनावों में चर्चा में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया और दावा किया कि यदि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह दूसरे दिन समाधि ले लेंगे। लेकिन चुनाव के नतीजों में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जीत हुई। उसके बाद मिर्ची बाबा की जल समाधि पर सवाल उठे। इसके बाद मिर्ची गायब हो गए थे।