आज के समय में बहु को बेटी तो दामाद को बेटा माना जाता है, यानि सास और दामाद का रिश्ता मां-बेटे जैसा ही होता है, लेकिन हम आपको इस रिश्ते को तार-तार करने वाली एक घटना के बारे में बताने जा रहे है, जिसने इंसानियत को झकझोर दिया है, 40 वर्षीय सास और 25 साल के दामाद के बीच चल रहे अवैध संबंधों का हस्र ये हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया, और एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर इस कलयुग में रिश्तों की क्या अहमियत रह गई है।
घूमने वालों और झूमने वालों की होने वाली है मौज, Petrol 33 तो Beer 17 रुपए हो सकती है सस्ती!
मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले का है, केरावा निवासी होताराम की शादी करीब एक साल पहले खंरटिया गांव निवासी गीता से हुई थी। दो-तीन दिन पहले दामाद होताराम अपनी पत्नी के साथ ससुराल खंरटिया गांव गया था। वहां से सोमवार दोपहर होतारान अपनी सास दरिया के साथ घर से यह कहकर निकला कि वह राशन का गेहूं लेने के लिए सरणू गांव जा रहे हैं। सरणू से होते हुए दोनों बाड़मेर पहुंच गए। दोनों ने बाड़मेर से कुछ दूर केरवा के रास्ते में लंगेरा गांव के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया और परिजनों को इसकी सूचना दी, आसपास के लोगों का कहना है कि दामाद और सास के बीच शादी के बाद से ही अवैध प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। मृतक सास दरिया देवी 6 बच्चों की मां है उसकी 4 बेटियां और 2 बेटे है, 2 बेटियों की शादी भी कर रखी है, ये शर्मसार करने वाली वारदात हर किसी को हैरान कर देने वाली है।
