Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बेटे अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे नेताजी तो अमित शाह बढ़ाएंगे सपा की मुश्किलें

चुनाव 2023
बेटे अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे नेताजी तो अमित शाह बढ़ाएंगे सपा की मुश्किलें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और अब सभी दलों को तीसरे चरण के मतदान से पहले अपनी ताकत दिखानी में जूटे है। तीसरे चरण में  करहल विधानसभा क्षेत्र भी आता है जहां से इस बार अखिलेस यादव चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए वोट मांगना पड़ रहा है। लाेकसभा चुनाव के बाद मुलायम सिंह पहली बार अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे।

कुआं बन गया 13 जिंदगियों का काल, शादी के बीच मातम

करहल क्षेत्र के कोसमा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में जनसभा करेंगे। सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और इसी वजह से अखिलेश की परेशानी बड़ी हुई है। भाजपा ने अमित शाह ने को इन विधानसभा चुनावों में प्रचार करने की जिम्म्मेदारी दी है जो सपा की जीत पर संकट खड़ा कर दिया।

शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के दो सूत्र हैं। पहला संपत्ती इकट्ठा करना और परिवारवादों को सत्ता देना। पिछली सपा सरकार में  अखिलेश के परिवार लोग 40 से ज्यादा पदों पर थे। इस बार युपी में सपा और बीजेपी में जबदस्त टक्कर देखने को मिल रही है और इसी वजह से दोनों दलों में जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है।


इस बार के चुनावों में अखिलेश से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था क्योंकि वह पहले बिना चुनाव लड़े ही सीएम बने थे। अगर इस बार अखिलेश चुनाव हार जाते है तो यह सपा के लिए बड़ा झटका होगा। लेकिन चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे और इस बार सपा की सरकार बनने की बात सामने आ रही है।