Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मुलायम का प्यार अखिलेश के लिए बना रोड़ा, जानें मुलायम सिंह की पूरी प्रेम कहानी

उत्तर प्रदेश
मुलायम का प्यार अखिलेश के लिए बना रोड़ा, जानें मुलायम सिंह की पूरी प्रेम कहानी

यूपी में होने विधानसभा चुनावों से नेताओं का दल—बदल का खेल शुरू हो चुका है और इस बार यूपी में बीजेपी और सपा में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। यूपी में आज भी सपा नेता मुलायम सिंह का जलवा बरकरार है और उनकी वजह से ही अखिलेश को सीएम का पद मिला था। लेकिन आने वाले चुनावों में अखिलेश के लिए उनके पिता का 40 साल पुराना प्यार ही रोड़ा बनता जा रहा है।

मुलायम सिंह का परिवार चुनावों के समय एक हुआ करता था लेकिन पहली बार उनका परिवार अलग होकर सपा को चुनौती दे रहा है। मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के बेटे की बहु ने बीजेपी में शामिल होने के साथ अखिलेश की धड़कने बढ़ा दी है और इसी वजह से मुलायम सिंह की प्रेम कहानी लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गयी है। कई लोगों को इस प्रेम कहानी का पता नहीं है लेकिन कुछ खबरों इस कहानी के बारे में थोड़ी जानकारी दी गयी है जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video

यह कहानी उस दौर की है जब मुलायम सिंह की उम्र 35 से 40 साल थी और अखिलेश की उम्र 10 साल के करीब। उस जमाने में मुलायम सिंह बहुत ही आकर्षक लगते थे और उनकी बड़ी मूंछें देखकर कोई भी महिला अपना दिल दे बैठती थी। लेकिन उस दौरान कमलापति शख्स की 20—22 साल की बेटी राजनीति में कुछ नया करने का प्रयास कर रही थी और दिखने में बहुत ही खूबसूरत थी। इस दौरान इन दोनों के बीच प्रेम हुआ और मुलायम अपना दिल साधना गुप्ता को दे बैठे। इस बात की सच्चाई केवल एक ही शख्स जानता था जिसका नाम अमर सिंह है जो अब इस दुनिया में नहीं है। 

एक खबर के अनुसार बताया जाता है कि उस दौरान मुलायम सिंह की मां बीमार थी और उनके इलाज के दौरान इनकी प्रेम कहानी हमेशा के लिए मजबुत हो गयी। उस समय साधान मुलायम की मां की देखरेख किया करती थी और एक दिन जब नर्स गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी तो साधना ने उसे रोक दिया और मुलायम इस बात से इतना प्रभावित हुए कि वह हमेशा के लिए साधना के हो गए। इन दोनों की प्रेम कहानी को केवल अमर सिंह को ही जानकारी थी और उन्होंने इस बात को मुलायम की पत्नी मालती को कभी नहीं बताया।

हिन्दू संगठन ने किया Bikni Girl का विरोध, Archana Gautam जीत जाएंगी तो गर्दन कटवा लेंगे,Video

लेकिन समय के साथ इस प्रेम कहानी की जानकारी लोगों को होने लगी तो अखिलेश को भी इस बात का पता चला तो वह अपने पिता से नाराज हो गए। मुलायम ने अखिलेश को साधना गुप्ता से मिलवाया लेकिन अखिलेश को साधना पसंद नहीं आयी और झगड़ा होना शुरू हो गया। इस प्रेम कहानी का खुलासा करने में विश्वनाथ चतुर्वेदी का बड़ा हाथ माना जाता है और उन्होंने मुलायम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर दिया। इसके बाद कई खुलासे हुए जो लोगों को हैरान कर दिए।


मुलायम की दूसरी पत्नी और उसके एक बच्चे की जानकारी मिली।
साधना के बेटे प्रतीक गुप्ता ने स्कूल के फॉर्म में मुलायम सिंह का जिक्र किया।
2003 में मुलायम ने साधना को पत्नी का दर्जा दिया।

मुलायम की जिंदगी में साधना के आने से उनको बहुत फायदा हुआ और वह साधना को अपने लिए लकी मानने लगे। इसके बाद मुलायम UP के CM भी बने। इसके बाद कई मौकों पर इस बात की मुहर लगी की साधना उनकी दूसरी पत्नी है और उनका बेटा प्रतीक है।
मुलायम कुछ साल पहले अपने नए घर में शिफ्ट हुए तो उस दौरान उनके घर में साधना और अपर्णा दोनों की तस्वीर दिखायी दी थी। 
 
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना की बहू अपर्णा यादव ने BJP का दामन थाम लिया तो अखिलेश से जवाब बनता नहीं आ रहा है। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहा कि उनको इसके लिए शुभकामनाएं।