राजस्थान में इन दिनों अपराधियों के मन से पुलिस का डर निकल गया है और इसी वजह से वह सोशल मीडिया पर आकर पुलिस के अधिकारियों के साथ नेताओं को धमकी दे रहे हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक लेड़ी डॉन को गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस एक नई लेडी डॉन का सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। नागौर की लेडी डॉन कमला चौधरी ने इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए नेताओं और पुलिस अफसरों को धमकी दे रही है।
यूक्रेन के युद्ध में मरने को तैयार है भारत के ये छात्र, लेकिन देश वापस नहीं आना चाहते, जानिए वजह!
लेडी डॉन कमला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, 'अपने दम पर ड्रग्स खाती हूं, एसपी से पैसे लेकर नहीं।' इसी वीडियो में कमला नागौर के कई नेताओं को भी धमका रही है। अगर किसी के बाप में दम है तो उसको रोक के दिखा दे। लेडी डॉन ने कहा कि वह किसी से डरने वाली नहीं है।
कमला चौधरी रुपए ऐंठने का आरोप लग चुका है और वह वीडियो बनाकर रसूखदार लोगों को धमकाती है। कमला ने पुलिस को भी चैलेंज किया है कि उसे गिरफ्तार करके दिखाए। कमला ने कई वीडियो हथियारों के साथ शेयर किए है और इनमें पुलिस की गाड़ी में बैठे हुए उसके एक फोटो को लेकर कई सवाल भी उठे हैं।
सोशल मीडिया पर कमला रील्स शेयर करती है जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कमला ने फायरिंग करते हुए का भी एक वीडियो शेयर किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
