Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

25 मई से शुरू होगा नौतपा, भुलकर भी नहीं करें ये गलतियां नहीं तो होगा नुकसान

धर्म
25 मई से शुरू होगा नौतपा, भुलकर भी नहीं करें ये गलतियां नहीं तो होगा नुकसान

इन दिनों पूरे देश में भीषण गर्मी का कहर जा रही है और अब इस गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। ज्येष्ठ माह में गर्मी अपनी चरम सीमा पर होगी और ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि यानी 25 मई से नौतपा शुरु हो रहा है। इस दिन से लेकर अगले 09 दिनों तक सूरज का कहर बरपेगा। इन 9 दिनों में तापमान बढ़ने के साथ आंधी, तूफान का खतरा बढ़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा लग जाता है। 25 मई लेकर 02 जून तक नौतपा रहेगा।

1. नौतपा के 09 दिनों तक तेज हवा के साथ आंधी और तूफान का खतरा बढ़ जाता है। इन 9 दिनों तक किसी प्रकार की शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। 

Azam को सता रहा Encounter का डर!

2. नौतपा में प्रचंड गर्मी के कारण तापमान बढ़ जाता है और ऐसी स्थिति में घर से ज्यादा बाहर नहीं निकला चाहिए। अगर निकले तो सावधानी के साथ निकलना होगा।

3. नौतपा के समय शराब और मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत खराब हो सकती है। इन दिनों में ज्यादा भोजन भी नहीं करना चाहिए।


4. नौतपा के समय में आपको पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए और ऐसा करने से आपके बीमार होने का खतरा कम होता है।

5. इन 9 दिनों तक पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करनी चाहिए और छत पर या खुले में पक्षियों के लिए दाना पानी रखने से आपके जीवन में अच्छे समाचार मिलने की संभावना बढ़ जाती है।