Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Navratri 2022: नवरात्रि के दिन इस पूजन सामग्री का करें इस्तेमाल, फिर होगा चमत्कार 

धर्म
Navratri 2022: नवरात्रि के दिन इस पूजन सामग्री का करें इस्तेमाल, फिर होगा चमत्कार 

26 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और पूरे देश में नौ दिनों तक देवी शक्ति के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। इन दिनों हर व्यक्ति  माता को प्रसन्न करने के लिए पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करने के साथ व्रत करता है। 

अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन इसकी स्थापना की जाती है और इस दिन पूजा सामग्री का विशेष महत्व होता है। अगर आप एक विशेष पूजा सामग्री के साथ पूजन करते है तो आपको कई सारे फायदे होंगे।


नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। पहले थोड़ी सी मिट्टी रखें, मिट्टी का घड़ा, ढक्कन, कलावा, नारियल, लाल रंग का कपड़ा,दीपक, अक्षत, पान के पत्तेए जौ, फूल.माला, मिठाई, फल, चावल या गेहूं, मां दुर्गा की प्रतिमा का इस्तेमाल करना चाहिए। 

नवरात्रि तिथि 

मां शैलपुत्री, 26 सितम्बर 2022
मां ब्रह्मचारिणी, 27 सितम्बर 2022
मां चंद्रघंटा, 28 सितम्बर 2022
मां कुष्मांडा, 29 सितम्बर 2022
मां स्कंदमाता, 30 सितम्बर 2022
मां कात्यायनी, 01 अक्टूबर 2022
मां कालरात्रि, 02 अक्टूबर 2022
मां महागौरी, 03 अक्टूबर 2022
मां सिद्धिदात्री, 04 अक्टूबर 2022
विसर्जन और दशहरा, 5 अक्टूबर 2022