हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है और साल में दो नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन मास के नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होता है। इस साल 26 सितंबर, सोमवार को घटस्थापना की जाएगी। तो आइए जानते हैं कि नवरात्रि घटस्थापना विधि की पूरी प्रकिया और इसका शुभ मुहूर्त
Lawrence Bishnoi की Gang ने बनाया था ये Plan!
घट को घर के ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए, मिट्टी का घड़ा, उसके बाद एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं, मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित करें,अक्षत,सुपारी, लौंग, दूर्वा घास, और नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर रखें। फल मिठाई और प्रसाद रख और फिर मां की पूजा करें।
नवरात्रि घटस्थापना
आश्विन घटस्थापना सितम्बर 26, सोमवार
घटस्थापना मुहूर्त
सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 08 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त, शाम 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक
नवरात्रि की तिथि
मां शैलपुत्री, 26 सितम्बर 2022
मां ब्रह्मचारिणी, 27 सितम्बर 2022
मां चंद्रघंटा, 28 सितम्बर 2022
मां कुष्मांडा, 29 सितम्बर 2022
मां स्कंदमाता, 30 सितम्बर 2022
मां कात्यायनी, 01 अक्टूबर 2022
मां कालरात्रि, 02 अक्टूबर 2022
मां महागौरी, 03 अक्टूबर 2022
मां सिद्धिदात्री, 04 अक्टूबर 2022
दशहरा, मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, 5 अक्टूबर 2022
