Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नवरात्रि के उपवास करने से मिलेगी दिव्य शक्ति, जानें इसका पूरा महत्व 

धर्म
नवरात्रि के उपवास करने से मिलेगी दिव्य शक्ति, जानें इसका पूरा महत्व 

नवरात्रि के 9 दिनों तक कई लोग उपवास करते है और नवरात्रि में देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। इस व्रत को भारत की पीएम मोदी भी करते है और इस दौरान वह बहुत ज्यादा सावधानी बरतते है। लेकिन ऐसा करने से शरीर को सभी प्रकार की शक्ति मिलती है और इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी है। 

नवरात्रि के नौ दिनों तक सात्विक भोजन का सेवन किया जाता है। सात्विक भोजन शुद्ध और संतुलित माना जाता है जो आपके शरीर के लिए बहुत कारगार साबित होता है। ऐसा भोजन जल्दी पच जाता है और आपका पेट साफ हो जाता है।  इससे शरीर और मन अच्छा होता है। 9 दिनों तक पाचन तंत्र को थोड़ा आराम भी मिलता है। इस दौरान आपको कुछ ऐसे भोजन का सेवन करना होगा जो आपको शक्ति प्रदान कर सकें।

कैसे मनाए माँ चंद्रघंटा को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

व्रत के दौरान नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। व्रत के खाने में सेंधा नमक का सही प्रयोग करके भी अपनी सेहत को अच्छा बना सकते हैं। लेकिन आप किसी बीमारी से परेशान है तो आपको व्रत करने से बचना होगा। प्रेग्नेंट महिलाओं को व्रत नहीं रखना चाहिए।

व्रत करने से कई लोगों को थकान होती है तो उनको दिन में ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। अगर आप 9 दिनों तक व्रत कर रहे हैं तो आपको मानसिक रूप से भी मजबुती मिलती है। पीएम मोदी हर साल 9 दिनों तक यह व्रत करते हैं। पीएम मोदी ने भी कहा है कि उनको ऐसा करने से शक्ति मिलती है और पीएम देश में हो या विदेश में वह अपने व्रत का पालन अच्छे से करते हैं। शास्त्रों में लिखा है जो मां दुर्गा का भक्त हो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।