Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नए साल से पहले जरूर करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

धर्म
नए साल से पहले जरूर करें ये काम नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

नए साल की शुरुआत होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे है और लोग अभी से नए साल के जश्न की तैयारी में जुट गये है। पुरी दुनिया में नये साल का जश्न अलग—अलग तरीके से मनाया जाता है। भारत में नए साल का जश्न तो मनाया जाता है लेकिन सभी लोग इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करते है। कई लोगों के जीवन में नए साल को लेकर ज्यादा खुशी नहीं दिखती उनका मानना होता हे कि उनका जीवन जैसा था वैसा ही होगा नए साल के आने से उनका जीवन नहीं बदलेगा। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप नए साल के साथ अपनी जीवन में भी नयापन ला सकते है। 

नए साल की शुरूआत आप अपने परिवार के साथ जश्न मनाकर करें तो अच्छा होगा क्योंकि परिवार आपका हर समय साथ देगा बिना परिवाार के सहयोग से आप अकेले हो जाते है। इस दिन प्रतिज्ञा ले की आप अपने परिवार के साथ रहेंगे और उनको किसी प्रकार से परेशान नहीं करेंगे तो आपका नया साल खुशियों से भर जाएगा।

आप लोग कई बार ऐसी तस्वीरों को घर में लगाते है जो आपके जीवन में निराशा लाती है। जैसें डुबती नाव, भूखा आदमी, किसी राक्षस की तस्वीर या काले रंग की तस्वीर आपके मन में नकारात्मक विचार लाती है आपके नए साल को खराब बना देती है।

​​​​​​​

आपके घर के मंदिर या ​आलमारी में लाल कपड़े में बांधकर पैसे जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

नए साल का जश्न मांस व मदिरा के सेवन से नहीं करें तो अच्छा होगा क्योंकि ऐसा करने से आपका पूरा साल खराब हो सकता है। नए साल के पहले दिन दान करना नहीं भुले ऐसा करने से आपका पूरा साल अच्छा जाएगा।