Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नूपुर की पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम बनने लगे हिन्दू!

देश विदेश
नूपुर की पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम बनने लगे हिन्दू!

बीजेपी नेता नूपूर शर्मा के बयान के बाद जहां पूरे देश में बवाल मचा हुआ है दिल्ली से लेकर यूपी और झारखंड से लेकर बंगाल में जहां जुमे के नमाज के बाद शुरू हुआ बवाल खत्म नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ मुस्लिमों के हिन्दू धर्म अपनाने की खबरें सामने आ रही है, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद जहां मुस्लिम नूपूर शर्मा का विरोध कर रहे वहां इन मुस्लिमों के धर्म बदलने के पीछे क्या मंशा है और क्यों बदला धर्म देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

प्यार में नाकाम आशिक की खौफनाक दास्तां, 4 गोलियां और 4 मरने वालों के नाम!
     
पैगंबर मोहम्मद पर बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद जहां शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे, कहीं आगजनी हुई तो कहीं पत्थरबाजी, एक तरफ मुस्लिम सड़कों पर उतरे प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं गुरूवार को मध्यप्रदेश में मुस्लिम हिन्दू धर्म अपना रहे थे, मध्यप्रदेश में 15 दिन के अंदर मुस्लिम से हिंदू बनने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। 

इस बार रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब राम सिंह बन गए हैं। भीमनाथ मंदिर में महा शिवपुराण की पूर्णाहुति पर स्वामी आनंदगिरी महाराज के सान्निध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इसके पहले सभी ने शपथ-पत्र तैयार किया। इसमें उन्होंने बिना किसी दबाव के धर्म बदलने की बात लिखी। इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी।


मोहम्मद शाह से धर्म परिवर्तन कर राम सिंह बनने पर कहा कि दो-तीन पीढ़ी पहले उनके परिजन बोदी समाज के होकर पुंगी बजाने का काम करते थे। इसके बाद रोजगार की तलाश में जुड़ी-बूटियां बेचने और ताबीज बनाने को लेकर इधर-उधर घूमने लगे और मुस्लिम धर्म अपना लिया था। पिछले कुछ समय से गांव में रहने के बाद से ही हिंदू धर्म में रुचि बढ़ने लगी थी। गांव में महा शिवपुराण कथा के दौरान स्वामी जी से धर्म परिवर्तन की बात कही।