राजस्थान में मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने नर्सिंग, पैरामेडिकल और सीएचओ के 8890 के संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) पर भर्ती कराने का फैसला किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि मैनेजमेंट के लेवल पर 666, नर्सिंग व पैरामेडिकल के 4693 पद और कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के 3531 पदों पर भर्ती की जाएगी।
LDC पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
एडमिनिस्ट्रेशन लेवल पर होने वाली 666 भर्ती में राज्य, जिला और ब्लॉक लेवल पर भर्ती की जाएगी। सभी भर्तियां कार्मिक विभाग की ओर से जारी संविदा नियमों के तहत की जाएगी।
कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद के लिए 25 हजार रुपए तक सैलरी देने का फैसला किया है। इससे पहले कोरोना काल में 7810 सीएचओ पदों पर कॉन्ट्रेक्ट बेस पर भर्ती निकाली गई थी।
