Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लिव-इन-पार्टनर के साथ रहने वाली 23 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

फिल्मी फीवर
लिव-इन-पार्टनर के साथ रहने वाली 23 साल की एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रश्मिरेखा ओझा ने 23 की उम्र में भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में किराए के घर में फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। इस हत्या के बाद टीवी जगत में शोक की लहर दोड़ गई है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि वह ऐसा कर सकती है। इस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

योग दिवस पर PM Modi का ‘योग मंत्र’! 

पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें इस हत्या के कारणों की वजह मिल सकती है। लेकिन रश्मिरेखा के पिता इस मौत का जिम्मेदार संतोष पात्रा को माना है जो उनके साथ लिव-इन-पार्टनर के रूप में साथ रह रहा था।


पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है लेकिन  सुसाइड नोट पर किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं बताने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मकान मालिक ने बताया ​वह दोनों पति-पत्नि की तरह साथ रह रहे थे हमे इसके बारे में पता नहीं था। वह दोनों डेढ़ महीने से किराए के घर में रह रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से संतोष ने रश्मि से दूरी बनाई और अलग रहने लगा था।