Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी: ओमिक्रॉन को रोका नहीं गया तो मचाएगा भारी तबाही, फरवरी में तीसरी लहर

रेसिपी
डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी: ओमिक्रॉन को रोका नहीं गया तो मचाएगा भारी तबाही, फरवरी में तीसरी लहर

दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो डॉक्टरों ने इस खतरे को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर के आने के संकेत दे दिए है। डॉक्टरों ने यह तक कह दिया है कि अगर कोरोना के इस नए वैरिंएट को नहीं रोका गया तो आने वाले दो महीनों में यह दुनिया भर में भारी तबाही मचा सकता है। भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है और कोरोना की तीसरी लहर आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

जनवरी में ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से बच्चों पर बरपेगा कहर!
वैज्ञानिकों ने कहा कि 3 फरवरी 2022 को कोरोना की पीक अपनी चरम सीमा पर होगी। तीसरी पीक पहले की दो पीक से ज्यादा खतरनाक होगी। भारत में ओमिक्रॉन को लेकर इतनी सावधानी बरतने के बाद भी मरीजों की संख्या 400  के पार चली गयी है और अभी से इस खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने तो सख्त गाइडलाइन भी जारी कर दी है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चला गया है तो देश् की राजधानी में यह आंकड़ा तेजी से 100 के पार होता हुआ दिख रहा है।

ओमिक्रॉन की रफ्तार को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा कि अगले दो- तीन हफ्ते में देश में ओमिक्रॉन केस की संख्या 1,000 से ज्यादा होगी और आने वाले 2 महीने में यह आंकडा 10 लाख के पार भी जा सकता है। फैसला केंद्र सरकार को करना है कि एक महीने के अंदर वह इस वायरस को रोकने के लिए क्या कदम उठा सकती है। मौजुदा समय में ओमिक्रॉन की सबसे ज्यादा मार यूरोप और अमेरिका झेल रहा है यहां की सरकारों ने तो पहले ही बता दिया था कि फरवरी में इस वायरस के कारण लाखों लोगों की जान जा सकती है।