मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

डॉक्टरों की बड़ी चेतावनी: ओमिक्रॉन को रोका नहीं गया तो मचाएगा भारी तबाही, फरवरी में तीसरी लहर

प्रकाशित: Dec 25, 2021 15:58रिपोर्ट: Navtej TV

दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो डॉक्टरों ने इस खतरे को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर के आने के संकेत दे दिए है। डॉक्टरों ने यह तक कह दिया है कि अगर कोरोना के इस नए वैरिंएट को नहीं रोका गया तो आने वाले दो महीनों में यह दुनिया भर में भारी तबाही मचा सकता है। भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या का ग्राफ बहुत तेजी से बढ़ रहा है और कोरोना की तीसरी लहर आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

जनवरी में ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से बच्चों पर बरपेगा कहर!
वैज्ञानिकों ने कहा कि 3 फरवरी 2022 को कोरोना की पीक अपनी चरम सीमा पर होगी। तीसरी पीक पहले की दो पीक से ज्यादा खतरनाक होगी। भारत में ओमिक्रॉन को लेकर इतनी सावधानी बरतने के बाद भी मरीजों की संख्या 400 के पार चली गयी है और अभी से इस खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने तो सख्त गाइडलाइन भी जारी कर दी है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीजों का आंकड़ा 100 के पार चला गया है तो देश् की राजधानी में यह आंकड़ा तेजी से 100 के पार होता हुआ दिख रहा है।

ओमिक्रॉन की रफ्तार को देखते हुए डॉक्टरों ने कहा कि अगले दो- तीन हफ्ते में देश में ओमिक्रॉन केस की संख्या 1,000 से ज्यादा होगी और आने वाले 2 महीने में यह आंकडा 10 लाख के पार भी जा सकता है। फैसला केंद्र सरकार को करना है कि एक महीने के अंदर वह इस वायरस को रोकने के लिए क्या कदम उठा सकती है। मौजुदा समय में ओमिक्रॉन की सबसे ज्यादा मार यूरोप और अमेरिका झेल रहा है यहां की सरकारों ने तो पहले ही बता दिया था कि फरवरी में इस वायरस के कारण लाखों लोगों की जान जा सकती है।