Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Omicron: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

धर्म
Omicron: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

कोरोना और सर्दी के कारण कई लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो रही है और इसके कारण वह इस वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते है। अगर आपको कोरोना वायरस से बचना है तो आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। इस बार कोरोना के साथ ओमिक्रॉन का खतरा भी बढ़ रहा है तो डॉक्टर्स लोगों से इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों के सेवन की सलाह दे रहे हैं। 

देशी घी- सर्दी के मौमस में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने के साथ खाने में देशी घी का सेवन करना चाहिए। देशी घी में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है आपके शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में फायदेमंद होती है। देशी का सेवन आप दूध के साथ या रोटी के साथ कर सकते हैं।

नए साल में कोरोना और ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से मचेगी भारी तबाही, 2 महीने बहुत खतरनाक!

आंवला- इसमें विटामिन-सी से बहुत ज्यादा होता है आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है। आप इसका सेवन  मुरब्बा, अचार, जूस, चटनी या कच्चा भी कर सकते है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया बहुत ही मजबूत होती है और पेट दर्द से जूडी समस्या दूर होती है। 

खजूर- इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसे भरपूर तत्व होते है जो आपको अंदर से गर्म रखते है। इसके सेवन से हड्डी और दांतों का फायदा पहुंचता है। इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है।


गुड़- गुड़ का सेवन सर्दी के मौमस में करने से बहुत फायदा मिलता है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेलेनियम और पोटैशियम जैसे तत्व आपके इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाते है।

अदरक- अदरक में ऑक्सीडेटिव और एंटी-इनफ्लेमेटरी होती है जो आपके गले के लिए बहुत फायदेमंद है। अदरक का सेवन आप काढ़ा,चाय और दूध में कर सकते है और ऐसा करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।