Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दीपावली के अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री की भेंट

रेसिपी
दीपावली के अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री की भेंट

देश में जब बेरोजगारी की बात आती है तो विपक्षी पार्टियाँ बीजेपी पर ही निशाना साधती हैं और मोदी सरकार को ही कठघरे में खड़ा करती हैं इसी बीच देशभर में दीपावली के मौके पर पीएम मोदी देश के युवाओं को एक अद्भुद तोहफा देने जा रहे हैं, दरअसल मोदी देश के 75 हजार युवाओं को नौकरियां देने वाले हैं यहीं नहीं पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से22 अक्टूबर को देश के युवाओं से जुड़ेंगे और 75 हजार युवाओं को जॉब सर्टिफिकेट सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान देश के कई शहरों के केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, उडीसा के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, गुजरात से मनसुख, चंडीगढ़ से अनुराग ठाकुर , महाराष्ट्र से पीयूष गोयल के साथ ही अन्य मंत्री भी शामिल होंगे|

Malaika Arora कर रही है Lead Roll का जलवा बिखेरने की तैयारी


आपको बता दें कि सभी विभागों और मंत्रालयों की समीक्षा के बादइस साल जून मेंपीएम मोदी ने यह ऐलान किया कि उनकी सरकारदिसंबर 2023 तक 10 लाख नौकरियां देगी, उसी के तहत मोदी 75,000 युवाओं को रोजगार का नियुक्ति पत्र देंगे| नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे,19 तारीख को वह पांच अलग-अलग आयोजनों में हिस्सा लेंगेऔर करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी मिशन लाइफ शुभारंभ करेंगे

​​​​​​​

प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुचेंगे,यहां वह भगवान राम की पूजा और दर्शन करेंगे और उसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भगवान श्री राम के राज्य-अभिषेक में भी शामिल होंगेऔर फिर आखिर में प्रधानमंत्री सरयू नदी के नए घाट पर दिव्य आरती देखेंगे और इसके बाद वह भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल होंगे।