यूपी चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले ही पीएम मोदी ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है और महज 10 दिन के समय में दूसरी बार वाराणसी पहुंचे है। पीएम के दौरे से यह बात साफ हो गयी है कि नए साल में यूपी में आचार संहित लग जाएगाी और इससे पहले यूपी की जनता को एक से बढ़कर एक विकास की योजनाओं को तौहफा दिया जा रहा है।
आज पीएम मोदी 2100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात वाराणसी के लोगों को देंगे। इसमें सबसे खास सौंगात अमूल डेयरी संयंत्र का शिलान्यास हहै। पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट का शिलान्यास कर वाराणसी की पांच परियोजनाओं की आधारशिला रखी है। इसके साथ लगभग 20 से ज्यादा परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।
श्री राम का नारा लगाना मुस्लिम लड़के को पड़ गया भारी, फिर हुआ...
पीएम ने अपने भाषण में सपा और कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने केवल अपने ही परिवार का भला किया है। यूपी को इतने सालों से विकास के लिए तरसना पड़ा लेकिन योगी जी ने प्रदेश के विकास के लिए जो काम किया है वह अद्भुत है। पहले की सरकार केन्द्र से आए पैसों को जनता पर खर्च करने की जगह अपना घर भरती थी लेकिन योगी जी पूरा पैसा जनता के लिए खर्च करते हैं। डबल इंजन की सरकार ने यूपी का विकास तेजी से किया है।
इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
बनास काशी संकुल -करखियांव
मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र
राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज
इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी
कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास कार्य
नदेसर तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण
सोनभद्र तालाब का विकास
बीएचयू में हॉस्टलऔर धर्मशाला निर्माण
